नगर निकाय चुनाव को लेकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रायबरेली के एक दिवसीय दौरे पर

राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज़

रिपोर्ट- मोहम्मद जैद

रायबरेली: एकदिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जहां पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया वहीं जनता को संबोधित करते हुए कहा कि रायबरेली का 60 परसेंट वोट हमारा है और 40 परसेंट में बटवारा है और 40 परसेंट में भी हमारा है।

अगर बात करी जाए नगर पालिका की नगर पालिका को भी उन्होंने 75 परसेंट वोट अपना बताया है और 25 परसेंट वोट का बंटवारा बताया है और उस 25 परसेंट वोट में भी भाजपा पार्टी का वोट बताया है वही जनसभा को संबोधित करते हुए सपा बसपा कांग्रेस पर जमकर तीखा हमला बोला भाजपा प्रत्याशी शालिनी कनौजिया के पक्ष में माहौल बनाने के लिए उनके पति डॉ बीरबल को असली डॉक्टर और सपा के ऊंचाहार विधायक डॉ मनोज कुमार पांडे को नकली डॉक्टर बताया और साथ ही समाजवादी पार्टी को समाप्ति पार्टी बताया।वहीं कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए उत्तर प्रदेश के नगर निकाय और 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस मुक्त उत्तर प्रदेश को करने की अपील की।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More