हॉस्पिटल के बाहर खड़ी एंबुलेंस में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से धमाका, चालक की मौत

Explosion due to explosion of oxygen cylinder in an ambulance parked outside the hospital

राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज

रिपोर्ट – विष्णु कान्त शर्मा

आगरा में दिल्ली हाईवे पर हेरिटेज हॉस्पीटल के बाहर एंबुलेंस में ऑक्सीजन सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट इतना तेज था कि एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए। एंबुलेंस में आग लग गई। हादसे में एंबुलेंस का चालक की मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार घटना न्यू आगरा थाना क्षेत्र की है। शारदा ग्रुप के आफिस के बराबर में खाली जगह पर एंबुलेंस खड़ी थी। एंबुलेंस में ऑक्सीजन का सिलेंडर रखा था। शाम करीब साढ़े पाचं बजे एंबुलेंस में अचानक तेज धमाका हुआ। धमाका इतनी तेज था कि आसपास के लोगों को लगा कि भूकंप आ गया। वो अपने आफिस से बाहर निकल आए। बाहर देखा तो एंबुलेंस में आग लगी थी। एंबुलेंस के परखच्चे तक उड़ गए थे। एंबुलेंस चालक बुरी तरह से घायल था। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पर फायर टीम दमकल गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंची। करीब आधा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लोगों ने चालक को अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धमाके की आवाज सुनकर वो बाहर निकल आए। उनकी आफिस की बिल्डिंग के शीशे टूट गए। बाहर जाकर देखा तो हर तरफ एंबुलेंस के पुर्जे पड़े थे। धमाके के बाद हाईवे पर जाम लगा गया।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More