आगरा में 40 फीसदी मतदान, जानें कहां कितना मतदान
राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज
रिपोर्ट- विष्णु कान्त शर्मा
निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान गुरुवार को शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। आगरा में कुल 40.38 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। नगर निगम के लिए सबसे कम 37.07 प्रतिशत मतदान हुआ। नगर पंचायत जगनेर में सर्वाधिक 79.16 प्रतिशत मतदान हुआ।
निर्वाचन कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जिले में कुल 16,66351 मतदाताओं में से 6,72,913 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। नगर निगम के 14,67794 मतदाताओं में से 5,44111 ने वोट डाले। पांच नगर पालिकाओं के लिए औसतन 64.54 प्रतिशत और सात नगर पंचायतों के लिए औसतन 65.28 प्रतिशत वोटिंग हुई। नगर पंचायतों हेतु कुल 383 मतदान केन्द्र,1515 पोलिंग बूथ बनाए गए थे, पूरे जनपद को 41 जोन व 128 सेक्टर में बांटा गया था।
जानें कहां कितना मतदान

Comments are closed.