कच्चे मकान की दीवार गिरने से घायल पिता व बेटी की इलाज के दौरान मौत

राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज़

रिपोर्ट

जौनपुर: सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बरैंया काजी गांव में बृहस्पतिवार की रात में एक कच्चे घर की दीवार गिरने से मलबे में दबकर पिता-पुत्री की मौत हो गई और दूसरी पुत्री घायल हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।बरैंया काजी गांव निवासी राजधारी(40) मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। गुरुवार को वह काम पर गए थे। वहां से वापस लौटने के बाद सब्जी लेने बाजार चले गए। शाम को उनकी पत्नी सुमित्रा की तबियत खराब हुई तो वह बच्चों को घर पर छोड़कर मल्हनी बाजार में दवा लेने चली गईं थी। इसी बीच राजधारी सब्जी लेकर लौट आए। लौटने के बाद वह अपनी दोनों पुत्रियों से खाना बनाने के लिए कहे।

दोनों बेटियां दीपांजली (12) व चंचल(8) सब्जी काटने के लिए एक दीवार के पास बैठ गईं। वहीं पर राजधारी भी बैठे थी। इसी दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई।मलबे में दबकर दीपांपजली, चंचल और राजधारी घायल हो गए। घटना के बाद अन्य बच्चों ने इसकी जानकारी आस पास के लोगों को दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तीनों को मलबे से निकालकर मल्हनी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां राजधारी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घायल दीपांजली और चंचल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान शुक्रवार की भोर में दीपांजली की भी मौत हो गई।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More