जालौन। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष व सभासद पद के लिए गुरुवार को चुनाव सम्पन्न हो गया है।मतदाताओं ने अध्यक्ष पद के 6 व सभासद पद 118 प्रत्याशियों का भविष्य का पैसला कर दिया है। अब उनका भविष्य मतपेटियों में बंद है। जब 13 मई को मतपेटियों को खोला जायेगा तब अध्यक्ष व सभासदों का पता चलेगा। छत्रसाल इंटर कालेज में बने स्ट्रांग रूम में मतपेटियों को सुरक्षित रखा गया है। इनकी सुरक्षा के लिए उपनिरीक्षक समेत 7 सुरक्षा कर्मियों को ड्यूटी पर लगाया गया है जो 3-3 घंटे की ड्यूटी देकर इनकी सुरक्षा कर रहे हैं।
नगर निकाय चुनाव में मतदान के बाद छत्रसाल इंटर कालेज में बने स्ट्रांग रूम में मतपेटियों को गुरुवार की रात सुरक्षित जमा करा दिया गया है। स्ट्रांग रूम में रखी गयी मतपेटियों की सुरक्षा पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। इनकी सुरक्षा के लिए उपनिरीक्षक रामप्रसाद, हैड कांस्टेवल नरेंद्र सिंह, कांस्टेवल मदन कुमार, यशवंत सिंह, जितेन्द्र कुमार के साथ 2 जवान फायर सर्विस के लगाये गये। उपनिरीक्षक के साथ लगाये गये 6 जवानों की रोस्टर के अनुसार 3-3 घंटे की ड्यूटी लगायी गयी है। डबल लाक में रखी गयी मतपेटियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन चौकन्ना है तथा पुलिस व प्रशानिक अधिकारी भी बीच बीच में स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर रहे हैं। जब जागरण की टीम दोपहर साढ़े बारह बजे यहां पहुंची तो चौकी प्रभारी अतुल कुमार राजपूत पुलिस फोर्स के यहां मौजूद थे किन्तु ड्यूटी पर लगे फायर सर्विस के दोनों जवान मौके पर नहीं थे। सिविल पुलिस के 4 लोगों मौजूद मिले। उपनिरीक्षक रामप्रसाद ने बताया कि सुरक्षा को लेकर पुलिस फोर्स पूरी तरह मुस्तैद है तथा सुरक्षा को लेकर 3-3 घंटे में ड्यूटी बदली जा रही है।
Comments are closed.