दिल्ली मेट्रो में फर्श पर बैठकर सरेआम लड़का लड़की का किस करते वीडियो वायरल

राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज़

रिपोर्ट

दिल्ली: मेट्रो से बिकनी गर्ल और हस्तमैथुन (मास्टरबेशन) करते युवक का वीडियो वायरल होने के बाद अब एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें एक कपल एक-दूसरे को किस करता हुआ नजर आ रहा है। लड़के की गोद में लेटी लड़की एक दूसरे को लिपलॉक कर रहे हैं।दिल्ली मेट्रो का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक रीलबाज लड़का बगल में बैठी लड़की के सामने अश्लील हरकत करने लगा। सोशल मीडिया पर एक 27 सेकेंड का वीडियो वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में एक लड़का ट्रेन के अंदर बैठा है। उसके एक हाथ में मोबाइल है और दूसरे हाथ से हस्तमैथुन (मास्टरबेशन) कर रहा है। इतना ही नहीं उसके बगल में एक लड़की अपने दोस्त के साथ बैठी है। लड़के की हरकत को देखकर लड़की वहां से चली जाती है। लड़की के जाने के बाद भी लड़का अश्लील हरकत जारी रखता है। मेट्रो ट्रेन के अंदर और भी कई लोग सवार थे, लेकिन किसी ने भी इसका विरोध नहीं किया।

लड़के के सामने वाली सीट पर बैठे एक युवक ने इसका वीडियो को बना लिया। दावा किया गया कि ये वीडियो दिल्ली मेट्रो के अंदर का है।डीएमआरसी ने जानकारी देते हुए कहा था कि मेट्रो कोच में जल्द ही पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। वहीं पुरानी मेट्रो कोच के अंदर सीसीटीवी कैमरा लगाए जाएंगे। आपत्तिजनक वीडियो बनाने वाले ही नहीं इस तरह का व्यवहार करने वाले लोगों पर भी नजर रखी जाएगी।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More