मामूली विवाद को लेकर देर रात युवक को छत से नीचे फेंका हुइ दर्दनाक मौत

राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज़

रिपोर्ट

हरियाणा: मच्छरदानी में सोने को लेकर हुए विवाद में मजदूर की छत से नीचे फेंक हत्या कर दी। मामला हरियाणा के अंबाला जिले की नारायणगढ़ अनाज मंडी का है।बिहार के गांव डेहरी टोलाकाच मोह (अररिया) निवासी नरेश विश्वास ने बताया कि बुधवार सुबह 10 बजे उसका बड़ा भाई श्रवण विश्वास, गांव धर्म गंज निवासी सुनील सदा और संत लाल सदा बिहार से नारायणगढ़ अनाज मंडी पहुंचे थे। यहां उन्होंने दिनभर काम किया। रात को उसका भाई दुकान नंबर-57 की छत पर उपेंद्र ठाकुर के साथ सोया था।शिकायतकर्ता ने बताया कि उनकी बगल में सुनील सदा और संत लाल सोए हुए थे।

मकान के नीचे संतोष ठाकुर, उपेंद्र ठाकुर का साला रणजीत ठाकुर सोया हुआ था। रात को सोते वक्त उसके भाई श्रवण और उपेंद्र ठाकुर का विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पांचों ने मिलकर उसके भाई श्रवण विश्वास को छत से नीचे फेंक दिया। जिसमें उसकी गर्दन टूटने से मौत हो गई।नरेश विश्वास ने बताया कि वे श्रवण विश्वास के शव को अपने साथ बिहार ले गए थे। यहां उन्होंने शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया। बाद में दुकान नंबर-55 के बाहर लगे CCTV कैमरे की फुटेज खंगाली तो पता चला कि पांचों ने मिलकर उसके भाई को छत से नीचे फेंका था। पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ धारा 304 व 34 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More