सपा के एजेंट के खिलाफ केस दर्ज पुलिस ने किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज़

रिपोर्ट

आजमगढ़: डीएवी इंटर कॉलेज में निकाय चुनाव की मतगणना के दौरान सपा के एजेंट को पुलिस पकड़ ले गई। एजेंट के खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पकड़ा गया आरोपी मुबारकपुर नगर पालिका की मतगणना में सपा का एजेंट बनाया गया था।डीएवी इंटर कॉलेज में नगर पालिका बिलरियागंज और नगर पंचायत जहानागंज की मतगणना चल रही है।

इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि सपा ने एक एजेंट बनाया है। जिसके खिलाफ 467 468 420 420 कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है। पुलिस उसे पकड़ने गई तभी वह भागने लगा। वहां पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे धर दबोचा। इसके बाद सीओ सिटी उसे अपने साथ लेकर चले गए। बताया जा रहा है कि उक्त आरोपी शक्ति शाह मोहम्मदपुर का पूर्व प्रधान है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More