युवती की गोलीमार हत्या करने के बाद युवक ने की खुदकुशी

रांची।

राँची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र के हरमू कॉलोनी स्थित पटेल नगर में शुक्रवार की शाम 6:20 में एक 20 वर्षीय छात्रा को अंकित नामक युवक ने गोली मार दी थी। जिसकी रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद शनिवार की शाम आरोपी युवक ने सोशल मीडिया पर लाइव आकार स्वयं को गोली मारकर खुदकुशी कर ली।मृत छात्रा का नाम निवेदिता नयन है। वह बिहार के नवादा जिले के राजेन्द्र नगर की रहने वाली थी। राँची में रहकर वह इकफी विश्वविद्यालय से बीबीए की पढ़ाई कर रही थी। हरमू पटेल नगर स्थित उत्तम गर्ल्स हॉस्टल में वह पिछले डेढ़ वर्ष से रहकर पढ़ाई कर रही थी।

शुक्रवार की शाम जब वह बाजार से कुछ सामान खरीद कर अपनी सहेली के साथ अपने हॉस्टल जा रही थी, उसी दौरान घात लगाए अंकित यादव ने छात्रा को सिर में गोली मार दी। गोली उसे तब मारी गई जब वह अपने हॉस्टल हॉस्टल के गेट से महज कुछ ही फीट की दूरी पर थी। उसे एक गोली लगी। गोली मारने के बाद युवक दौड़ते हुए भाग निकला।घटना सीसीटीवी में कैद हुई है।वहीं घटना के तुरंत बाद उसे स्थानीय लोगों ने रिम्स पहुंचाया। लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। घटना की सूचना पाकर सिटी एसपी शुभ्रांशु जैन, हटिया डीएसपी राजा कुमार कुमार मित्रा और अरगोड़ा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की। घटना स्थल पर पुलिस को एक खोखा भी मिला था।जिसके बाद पुलिस रेस हुई।लेकिन इधर आरोपी युवक ने आत्महत्या कर लिया।लाइव आकर उसने अपना अपराध स्वीकार करते हुए कहा कि वह निवेदिता के पास जा रहा है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More