80 वर्षीय पति के निधन के दो घंटे बाद हो गई पत्नी की मौत

राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज़

रिपोर्ट

बिहार: भागलपुर के नाथनगर‎ में बुजुर्ग दंपती ने साथ जीने-मरने का‎ वादा निभाया। दरअसल, विशुनदेव मंडल (80‎) का निधन सोमवार शाम‎ करीब चार बजे हो गया। परिजन ‎उनके अंतिम संस्कार की तैयारी‎ कर रहे थे, लेकिन पति के निधन‎ के सदमे में दो घंटे बाद शाम 6‎ बजे पत्नी चंदा देवी (70)‎ का भी निधन हो गया। इसके बाद‎ घर में कोहराम मच गया।एक साथ मंगलवार‎ को जब घर से एक साथ दोनों की ‎अर्थी उठी तो वहां मौजूद हर‎ व्यक्ति की आंखें नम हो गईं।‎

परिजनों ने देर शाम दोनों का‎ अंतिम संस्कार एक ही चिता पर ‎ ‎ सुल्तानगंज गंगा घाट पर कर किया। ‎दोनों की मौत के बाद इलाके में यह ‎चर्चा का विषय बन गया है। जिला ‎सरपंच संघ के महामंत्री जीतन‎ मंडल ने बताया कि इस तरह की ‎ घटना इलाके में पहली बार हुई है। ‎ दंपती को‎ पांच पुत्र और दो पुत्रियां हैं। बहादुर मंडल, पप्पू मंडल, प्रमोद‎ मंडल, असेसर मंडल और‎ मनोज मंडल ने बताया कि‎ मां-पिताजी में बहुत प्रेम था।‎ दोनों के बीच शायद ही कभी‎ झगड़ा होता था। दोनों के निधन‎ से हमारे सिर से एक साथ‎ माता-पिता का साया उठ गया।‎

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More