कानपुर: पुखरायां और रसूलाबाद कस्बे में बरगद के पेड के निकट वटसावित्री की पूजा करने गई महिलाओं पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इससे करीब 26 महिलाएं घायल हो गईं।पुखरायां कस्बे में वटसवित्री की पूजा करने के लिए शुक्रवार को कस्बे की महिलाएं आरएसएस कार्यालय परिसर में लगे बरगद के पेड़ के निकट गई थीं।
पूजन करते समय अचानक मधुमक्खियों ने महिलाओं पर हमला कर दिया।उधर, रसूलाबाद थाना परिसर में लगे बरगद के पेड़ की पूजा करने महिलाएं पहुंची थीं। इसी दौरान किसी ने पास स्थित तहसील भवन में लगे मधुमक्खी के छत्ते में पत्थर मार दिया। इससे मधुमक्खियों के हमलावर होने से थाना व तहसील परिसर में अफरातफरी मच गई।
मधुमक्खियों के हमले से बरगद की पूजा कर रहीं राधा, सुनीता, नीतू, डॉली, मेनिका समेत आठ महिलाएं जख्मी हो गई। इसी बीच थाना प्रभारी ने कंबल व गमछा आदि डालकर कई महिलाओं को बचाया। थाना प्रभारी रामगोविंद मिश्रा ने बताया कि मधुमक्खियों के हमले से कुछ महिलाएं जख्मी हुई है। तहसील भवन में लगे छत्ते को जल्द हटवाया जाएगा।परिजनों ने महिलाओं का उपचार निजी अस्पताल में कराया है।
Comments are closed.