कंचौसी औरैया: गुरुवार रात से मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। रात्रि मेंआई तेज आंधी से कंचौसी नगर सहित कई गावों की बिजली आपूर्ति आपूर्ति ठप हो गई। लेकिन बादलों की तेज गर्जना के साथ हुई बारिश से पारा गिर गया। लोगो को गर्मी से राहत मिली, मूंग, मक्का, हरी सब्जियां,तरबूज, खरबूजा आदि फसलों को फायदा होने से किसान खुश हो गए।इससे पूरे नगर की बिजली गुल हो गई। रात्रि ढाई बजे तेज गरज के बारिश भी शुरू हो गई।
करीब चार घंटा तक रूक रुक कर बारिश होती रही।फसलों के लिए संजीवनी बनी बारिश ,भीषण गर्मी से फसलें सुख रही थी। रात हुई बारिश फसलों के लिए संजीवनी साबित हुई। बारिश और आधी से असेनी पावर हाउस से जुड़े नोगवा फीडर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई, बिजली आपूर्ति ठप होने से अमरपुर, पुरवा महिपाल, विजई पुरवा, बट्टाहा, सुंदरपुर, रंजीतपुर सहित 12 गांवो की बिजली आपूर्ति 7 घण्टे तक बाधित रही। वही दूसरी ओर कंचौसी पॉवर हाउस से जुड़े 20 गांवो की बिजली आपूर्ति 4 घण्टे तक ठप रही। बारिश के कारण नगर में जगह जगह जलभराव की स्थिति बनी रही।
Comments are closed.