आगरा में शनिवार की शाम सफाई के दौरान नाले में बोरे में बंधी महिला की लाश पड़ी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों से बात करके जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मॉर्चरी में रखवाया है।
घटना सदर बाजार थाना क्षेत्र के टैंक चौराहा की है। यहां शनिवार की शाम सफाईकर्मी नाला की सफाई कर रहे थे। सफाई करते समय अचानक उनके फावड़े से एक बोरा टकराया। उन्हें कुछ शंका हुई। इस पर दो-तीन लोगों ने मिलकर उसे बाहर निकाला। बोरा खोला तो उनके होश उड़ गए। बोरे के अदंर एक महिला की लाश मिली। महिला ने पैंट और टी-शर्ट पहन रखी है। उसके पैरों में बिछिया भी हैं। उसके एक हाथ में अजीत नाम गुदा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों से बात करके जानकारी ली।
स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला का शव करीब 10 दिन पुराना लग रहा है। पुलिस ने शव को मॉर्चरी में रखवाया है। पुलिस पिछले दो सप्ताह में गायब महिलाओं, युवतियों के बारे में जानकारी करके पहचान कराने की कोशिश कर रही है। इसके लिए सोशल मीडिया का भी सहारा ले रही है।
Comments are closed.