गोरखपुर: बैजूडीहा गांव में मंगलवार रात शादी समारोह के दौरान भोजन में मछली कम मिलने पर गांव के कुछ युवकों ने दुल्हन के बाबा गेना गुप्ता (65) को पीटकर मार डाला।बरात देवरिया जिले के बैतालपुर थाना क्षेत्र के सेमरही गांव से झंगहा थाना क्षेत्र के बैजूडीहा गांव में आई थी। गांव के उमेश गुप्ता की बेटी की शादी होनी थी। जयमाल के समय खाने का कार्यक्रम भी चल रहा था। खाने में मछली बनी थी।मछली दो बार परोसी गई। कुछ लोग तीसरी बार मछली मांग रहे थे।
देरी होने पर घराती पक्ष के लोगों को गाली देने लगे और जूठा पत्तल फेंकने लगे। बात इतनी बढ़ गई कि दुल्हन के घरवालों पर गांव के कुछ लड़के ईंट-पत्थर फेंकने लगे। पुलिस के आने के बाद आरेापी युवक भाग गए। शादी की रस्में पुलिस के पहरे में पूरी कराई गईं।मारपीट में चोट लगने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हैं। घायलों में एक महिला की हालत गंभीर है।मनबढ़ों ने दूल्हे की चेन भी लूट ली। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
Comments are closed.