विद्यालय में मिला खाना खाने से बीमार हुए 100 बच्चे अस्पातल में भर्ती

राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज़

रिपोर्ट

बिहार: राजकीय मध्य विद्यालय बरवल में गुरुवार सुबह मध्याह्नन भोजन खाने के बाद बच्चे बीमार हो गए। खाना 200 बच्चों ने खाया था जो कक्षा एक से छह के हैं। जिनमें 100 बच्चे बीमारी हो गए। जिन्हें अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें 15 की हालत गंभीर है। बच्चों को उल्टी और दस्त हो रहा है। खाना खाने के बाद बच्चों ने प्रधानाध्यापक से शिकायत की थी, पेट में दर्द हो रहा है। जिसके बाद मध्याह्न भोजन बंद करवा दिया गया। पूरे स्कूल में 12 सौ बच्चों का नामांकन है जिसमें गुरुवार को 800 बच्चे उपस्थित हुए थे।

एक के बाद एक बच्चों के बीमार पड़ने के बाद स्थानीय लोगों ने सूचना प्रशासन को दी। जिसके बाद एंबुलेंस से बच्चों को अस्पताल ले जाया गया। प्रधानाध्यापक सुधार कुमार मिश्रा ने कहा कि बच्चों ने बताया था कि खाना अच्छा नहीं लग रहा है। इस बात की सूचना चन चेतना जागृति विकास मंच एनजीओ को दी गई। लेकिन एनजीओ की तरफ से कहा गया कि खाना ताजा है कोई गड़बड़ी नहीं है।अनुमंडलीय अस्पताल उपाधीक्षक डॉक्टर केबीएन सिंह ने कहा कि अस्पताल के सभी कर्मी और डॉक्टर को लगा दिया गया है। ​​​बीमार बच्चों की संख्या बढ़ती जा रही है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More