मैनपुरी: थाना एलाऊ क्षेत्र में अजीतगंज के पास खेत में पशुओं को रोकने के लिए लगाई गई बाड़ में प्रवाहित करंट से एक बालक की मौत हो गई। छोटा भाई गंभीर रूप से झुलस गया। घटना बृहस्पतिवार की दोपहर की है।गांव नगला ढरकन निवासी अनुसूचित जाति के सुनील का पुत्र कृष्णा (12) अपने छोटे भाई गोलू (10) के साथ बृहस्पतिवार को तरबूज लेने के लिए अजीतगंज गया था। दोपहर के समय दोनों भाई तरबूज लेने के बाद वापस घर लौट रहे थे।
अजीतगंज पेट्रोल पंप के पीछे खेत से होकर लौटते में एक मक्का के खेत में लगी बाड़ में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आ गए।करंट लगने से कृष्णा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गोलू गंभीर रूप से झुलस गया। जानकारी होने के बाद आसपास के लोग एकत्र हो गए। परिजन भी पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कृष्णा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गोलू को अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
Comments are closed.