बांदा:जिले में पेंटिग का ठेके पर काम करने वाले ठेकेदार को पत्नी ने अपने दो साथियों के साथ घर में बंधक बनाकर डंडों से जमकर पीटा।पीड़ित ने अपने मित्रों को घटना बताई, तो गिरवां थाने लेकर पहुंचे। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गिरवां थाना क्षेत्र के मसुरी खेरवा गांव निवासी राजू (35) पंजाब में रहकर पेंटिग की ठेकेदारी करता है। चार दिन पहले उसका पत्नी से फोन पर विवाद हो गया था।विवाद के बाद गांव आ गया।
यहां बुधवार की रात उसकी पत्नी ने अपने दो साथियों को घर में बुला लिया। उन्होंने उसे बंधक बनाकर डंडों से जमकर पीटा। उसके प्राइवेट पार्ट में डंडा डाल दिया। इससे वह बेहोश हो गया। गुरुवार को दोपहर उसे होश आया।उसने देखा कि पत्नी, दो पुत्र और पुत्री समेत घर का पूरा सामान नदारद था। घर में रखे 32 हजार रुपये भी गायब थे। उसने अपने मित्रों को घटना की सूचना दी। मित्र उसे गिरवां थाने ले गए। उसे अस्पताल में भर्ती कराया। एसआई रामबहादुर पाल ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है।
Comments are closed.