फतेहपुर मे नहीं थम रहा डग्गामार वाहनों का संचालन

राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज़

रिपोर्ट

फतेहपुर। जहां प्रशासन डग्गामार वाहनों को लगाम लगाने के लिए नए-नए तरीके अपनाती है | और डग्गामार वाहनों पर लगाम लगाने के लिए पूरी कोशिश करती है | लेकिन फतेहपुर जनपद में  डग्गामार वाहनों का संचालन धड़ल्ले से हो रहा है | जहानाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत चिल्ली मोड़ के पास 10 लोगों की एक साथ मौत होने के बाद  प्रशासन के कड़े रुख से कुछ दिनों के लिए डग्गामार वाहनों का संचालन बंद हुआ था | लेकिन कुछ समय बीतने के बाद डग्गामार वाहनों का संचालन धड़ल्ले से शुरू हो चुका है विगत दिनों नवनियुक्त थाना प्रभारी चांदपुर के द्वारा अभियान चलाकर डग्गामार वाहनों के ऊपर  चालान व सीज करने की कार्यवाही की गई थी | जिससे कुछ समय के लिए डग्गामार वाहनों का संचालन थम सा गया था | लेकिन अमौली चौराहा व सठिगवा चौराहा के आस पास  पुनः अवैध अड्डा बनाकर डग्गामार वाहनों का संचालन किया जा रहा है | जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं ऐसी एक दुर्घटना चांदपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेहटी गांव के पास सवारियों से भरी इको वैन अनियंत्रित होकर पलट गई | यह दुर्घटना में कई सवारियां घायल हो गई जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया | मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला की हालत नाजुक देखते हुए उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया | अगर समय रहते डग्गामार वाहनों पर नियंत्रण नहीं किया  गया तो किसी दिन बड़ी घटना घट सकती है |

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More