मौसा के साथ घर जा रही नाबालिग छात्रा से 8 लोगो ने किया सामूहिक दुष्कर्म

राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज़

रिपोर्ट

गोरखपुर: कुशीनगर जनपद से सटे बिहार की सीमा में 12 वर्षीय बालिका से मंगलवार की रात आठ युवकों ने दुष्कर्म किया।जानकारी के मुताबिक, जनपद से सटे बिहार के बगहां के लौकरिया थाना क्षेत्र में मंगलवार को 12 वर्षीय बालिका को उसके मौसा बाइक से घर छोड़ने जा रहे थे। रात लगभग साढ़े नौ बजे उन्होंने शौच के लिए बाइक रोकी।

तभी वहां एक बाइक पर दो युवक पहुंचे और बालिका से छेड़छाड़ शुरू कर दी।मौसा ने विरोध किया तो उन्हें मारने-पीटने लगे। इसी बीच छह अन्य युवक पहुंच गए। सभी ने बालिका के मौसा को पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया। इसके बाद बालिका को गन्ने के खेत में ले गए और रातभर दुष्कर्म किया। बालिका के घायल मौसा बुधवार भोर में किसी तरह थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी।

तत्काल पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और बालिका की तलाश शुरू की। थोड़ी देर में खून से लथपथ बालिका अर्द्धबेहोशी की हालत में गन्ने के खेत में मिली। आनन-फानन उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।रामनगर के डीएसपी नंदजी प्रसाद ने बताया कि आठों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More