आगरा: थाना शाहगंज क्षेत्र में शू मेटेरियल व्यापारी के घर से चोर करीब 40 लाख रुपए की नकदी और जेवरात पार कर ले गए। वारदात के समय घर में एक बेटी और वृद्ध महिला था। उन्हें चोरी की भनक नहीं लगी। जब व्यापारी घर लौटा तब चोरी के बारे में जानकारी हुई। पुलिस चोरों का पता लगाने के लिए आसपास के CCTV खंगाल रही है। शिवाजी नगर निवासी शू मेटेरियल व्यापारी मुन्नालाल ने बताया कि घर में 14 लाख रुपए कैश रखे थे।
करीब 400 ग्राम सोने और चांदी के आभूषण थे। वह शनिवार को सुबह किसी काम से घर से बाहर चले गए थे। जब शाम को लौटे तो चोरी की जानकारी हुई।गर्मी के चलते घर के बाहर सड़क पर सन्नाटा था। इसका फायदा उठाकर चोर घर में घुस गए और नगदी और जेवरात लेकर फरार हो गए।थाना शाहगंज पुलिस घटना के बाद जांच पड़ताल में जुटी है। आसपास के CCTV कैमरे चेक किए जा रहे हैं। एक चोर सीसीटीवी में दिखाई भी दे रहा है। पॉश कॉलोनी में चोरी लोगों में भय का माहौल है।
Comments are closed.