व्यापारी की मौत के बाद नगर निगम की टीम जुटी छुट्टा सांड को पकड़ने में

राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज़

रिपोर्ट

आगरा: दो सांडों की लड़ाई में दुकानदार ओमपाल की मौत हो गई। इसके बाद रविवार को नगर निगम की नींद टूटी। शमसाबाद, दिगनेर और फतेहाबाद रोड पर 12 घंटे में 40 छुट्टा सांड पकड़े गए। सभी को बाईंपुर नंदीशाला भेजा गया है। शनिवार को सड़क पर लड़ रहे सांड ने हमलावर होकर बमरौली कटारा निवासी ओमपाल (38) की जान ले ली थी। वह भाई और भतीजी के साथ मोपेड से घर लौट रहे थे।

शमसाबाद, दिगनेर रोड पर सब्जी मंडी के आसपास 300 से अधिक सांड विचरण करते हैं। रविवार को सुबह सात बजे नगर निगम के पांच कैटल कैचर (पशु पकड़ने के वाहन) लगे। करीब 60 से अधिक कर्मचारियों की मदद से शाम सात बजे तक 40 सांड़ पकड़े गए। सांडों को काबू करने में निगम कर्मियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अजय कुमार ने बताया कि 15 दिन तक रोज सांड पकड़ने को अभियान चलेगा। मंडी के पास सांड अधिक हैं। हालांकि, नगर निगम क्षेत्र में नहीं आता। ग्रामीण क्षेत्र से सांडों को शहरी क्षेत्र में हांका जा रहा है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More