गंगा में नहाने के दौरान डूबने से चार लोगो की मौत तीन के शव बरामद

राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज़

रिपोर्ट

प्रयागराज: फाफामऊ गंगा घाट पर बुधवार को स्नान करते समय आरएएफ सिपाही और उनके बेटे-बेटी समेत चार लोग गंगा में समा गए।बिहार में लखीसराय के मूल निवासी आरएएफ 101 बटालियन में तैनात सिपाही उमेश यादव शांतिपुरम फाफामऊ में मकान बनवाकर रहते हैं। बुधवार को वह अपने बेटे विवेक राज (11), पुत्री दीपशिखा (8) और पड़ोस के अभिनव सिंह (8) पुत्र अभय सिंह के साथ फाफामऊ गंगा घाट पर स्नान करने के लिए गए थे।

नहाते समय गहरे पानी में जाने से चारों लोग डूबने लगे। जब तक लोग समझ पाते वह पानी में लापता हो गए।घाट पर स्नान कर रहे लोगों के शोर मचाने पर गोताखोरों ने उनकी खोजबीन शुरू की। काफी मशक्कत के बाद सिपाही उमेश, उनके बेटे विवेक राज और अभिनव का शव बरामद कर लिया गया। दीपशिखा का कुछ पता नहीं चला।गंगा में डूबने वाले अभिनव के पिता अभय सिंह भी आरएएफ में सिपाही हैं। उनका ट्रांसफर हो चुका है। कुछ दिनों बाद उनको नई जगह पर ज्वॉइन करना था।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थलका जायजा लिया।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More