आगरा: शादीशुदा महिला को बदनाम करने के लिए युवक ने षडयंत्र रचा। वाट्सएप ग्रुप बनाकर महिला के पति और सगे संबंधियों को उससे जोड़ लिया। उसके अश्लील फोटो ग्रुप में भेज दिए। मामले में शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज करने के आदेश हो गए हैं। ताजगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती की शादी दो वर्ष पहले हुई है। उसकी ससुराल पुराने शहर में है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि तीन जून को एक अपरिचित नंबर से वाट्सएप ग्रुप बनाया गया। इसमें विवाहिता के पति समेत कुछ ससुराल वालों और मायके वालों को जोड़ा गया।
ग्रुप का एडमिन विवाहिता के मामा को बनाया गया। इसके बाद एक दर्जन फोटो उसमें पोस्ट कर दिए गए। सभी फोटो विवाहिता के थे। विवाहिता समेत वाट्सएप ग्रुप से जुड़े परिजनों ने फोटो देखे तो उनके होश उड़ गए। इन फोटो को पोस्ट करने वाले ग्रुप को छोड़ दिया। विवाहिता और उसके परिजनों ने उस नंबर पर संपर्क किया तो वह बंद था। अपने स्तर से छानबीन की, इससे कुछ पता लगाने मे नाकाम रहने पर परिजन पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि फोटो विवाहिता के नहीं है। फोटो मार्फ किए गए हैं। मुकदमा दर्ज कर आरोपित का पता लगाने के निर्देश दिए हैं।
Comments are closed.