पारिवारिक कलह के चलते 32 वर्षीय सिपाही ने किया आत्महत्या का प्रयास

राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज़

रिपोर्ट

मिर्ज़ापुर: विंध्याचल थाना में तैनात सिपाही ने सोमवार की रात को एक ढाबा पर खाना खाने के दौरान विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया।गाजीपुर निवासी सिपाही सत्येंद्र कुमार (32) विंध्याचल थाना में तैनात है। बीते दिनों वह छुट्टी पर अपने घर गया था। रविवार को छुट्टी से घर लौटा है। सोमवार की रात को वह अपनी पत्नी को लेकर क्षेत्र के रिद्धि सिद्धि ढाबा पर भोजन करने गया था। भोजन के दौरान वह टेबल से उठा कुछ दूर गया।

पारिवारिक विवाद के चलते उसने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। पत्नी के पास आकर उसने विषाक्त पदार्थ सेवन करने की बात बताई। जिसके बाद उसकी पत्नी ने उसके साथियों को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची विंध्याचल पुलिस आनन-फानन में उसे उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लेकर आई। जहां उपचार के उसकी जान बचाई गई। मौके पर जो सिटी परमानंद कुशवाहा भी पहुंचे। बताया कि पारिवारिक कारणों से विषाक्त पदार्थ का सेवन किया था। फिलहाल वह खतरे से बाहर है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More