पैसो के लिए ससुरालियों द्वारा दामाद को पेट्रोल डालकर जिन्दा जलाने की प्रयास

राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज़

रिपोर्ट

आगरा: जिले में ससुराल वालों ने दामाद के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग लगते ही वो छटपटाने लगा। दामाद को गंभीर जली अवस्था में उपचार के लिए एसएन अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है।मामला ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र का है। बताया गया है कि बीती रात दामाद ट्रांस यमुना स्थित अपनी ससुराल में आया था। उसकी पत्नी भी वहीं पर मौजूद थी। उसने ससुराल वालों को मकान बनवाने के लिए दो लाख रुपये दिए थे। उसे कुछ पैसों की जरूरत थी।

इसलिए उसने ससुराल वालों से ये रकम मांगी। ये रकम न देनी पड़े इसलिए साले, सास और पत्नी ने मिलकर उसकी जान लेने का प्रयास किया। बताया गया है कि दामाद के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। किसी तरह आग बुझाई जा सकी। इसके बाद उसे गंभीर जली अवस्था में उपचार के लिए एसएन अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। यहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए उपचार के लिए दिल्ली रेफर कर दिया गया है।

वहीं अपने बयान में दामाद ने कहा कि वो ससुराल वालों को दिए गए दो लाख रुपये वापस मांगने के लिए गया था। तभी साले, सास और पत्नी ने मिलकर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।पीड़ित ने गुहार लगाई कि उसकी रकम वापस करा दी जाए और उस पत्नी से तलाक दिला दिया जाए, जो महज दो लाख रुपये के लिए उसकी जान लेने के लिए उतारू हो गई। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी साले, सास और पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More