प्लांट की छत गिरने से मलबे में दबकर दो महिलाओं की मौत

राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज़

रिपोर्ट

रुड़की: कोटवाल आलमपुर गांव के पास स्थित मशरूम प्लांट की छत गिरने से प्लांट में काम कर रही छह महिलाएं मलबे में दब गईं। झबरेड़ा थाना क्षेत्र के कोटवाल गांव के पास मशरूमका प्लांट लगा हुआ है। इस प्लांट में अक्सर 25 से 30 महिलाएं काम करती हैं। सोमवार शाम को छह महिलाएं प्लांट के स्टाेर में मशरूम रखवा रही थीं। इसी बीच अचानक छत गिर गई। छत गिरते ही पूरे प्लांट में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची अन्य महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। उन्होंने मलवे में दबी महिलाओं को निकालने का काम शुरू किया।

जानकारी मिलते ही झबरेड़ा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से मलबा हटवाने का कार्य शुरू कर दिया।उधर दुर्घटना की सूचना जब प्लांट में काम करने वाली महिलाओं के घर वालों को मिली तो वो भी प्लांट में पहुंच गए। पुलिस ने मलवा हटाकर छह घायल महिलाओं को बाहर निकाला और झबरेड़ा स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने अमृता (27) निवासी सढोली और सुदेश (38) निवासी कोटवाल आलमपुर को मृत घोषित कर दिया। रूबी निवासी सढोली और सुबलेश निवासी सढोली की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिनव शाह और झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाती भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतक और घायलों के परिजनों से मुलाकात की। थाना अध्यक्ष धर्मेद्र राठी ने बताया कि घायलों को अस्पताल भिजवाया जा रहा है।मौके पर पहुंचे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिनव शाह, तहसील दार और झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाती देर रात तक परिजनों को समझाते रहे। थाना अध्यक्ष धर्मेद्र राठी ने बताया कि प्लांट मालिक से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More