रेस्टोरेंट में भीषण आग लगने के दौरान गैस सिलेंडर हुए ब्लास्ट

राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज़

रिपोर्ट

मथुरा: वृंदावन में प्रेम मंदिर के सामने रेस्टोरेंट में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भीषण थी कि कोई भी रेस्टोरेंट के पास तक जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। इस दौरान जैसे ही धमाके के साथ गैस सिलिंडर फटे तो दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब रेस्टोरेंट मालिन ने राहत की सांस ली। आग में 50 लाख से अधिक का नुकसान बताया जा रहा है।

वृंदावन में प्रेम मंदिर के सामने दरबार रेस्टोरेंट है। बताया गया है कि शुक्रवार सुबह रेस्टोरेंट में करीब 7:30 बजे आग लग गई। आग की घटना के दौरान रेस्टोरेंट के साथ आसपास के लोगों में आगरा तफरी मच गई। लोग रेस्टोरेंट से भागने लगे।दहशत उस समय फैल गई, जब गैस सिलिंडर भी फटने लगे। सूचना मिलते ही तीन दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। करीब दो घंटे में बमुश्किल आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। संभावना जताई जा रही है कि आग शार्ट सर्किट से लगी है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More