आगरा: सोशल मीडिया पर कभी तमंचा लहराते हुए तो कभी वाहनों पर स्टंट करते युवकों के वीडियो-फोटो तो वायरल होते हैं। इस बार एक महिला की चार रील चर्चा में हैं। इनमें महिला हाईवे पर दौड़ते तेज रफ्तार वाहनों के बीच डांस करती हुई नजर आ रही हैं। इससे अपनी ही नहीं, दूसरों की जान भी जोखिम में पड़ सकती है। बृहस्पतिवार को मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।रील दो दिन पुरानी बताई गई हैं।
चर्चा है कि शाहदरा फ्लाईओवर पर महिला साड़ी पहनकर रात के समय आई थी। वाहन निकल रहे हैं। इस बीच महिला डिवाइडर के पास डांस कर रही है। अलग-अलग गानों पर चार रील बनाई गईं। कुछ लोग वाहन धीमा करके महिला को डांस करते हुए भी देख रहे हैं। किसी ने वीडियो बनाया है। आईडी पर मीना सिंह लिखा हुआ है।एसीपी छत्ता आरके सिंह ने बताया कि महिला के हाईवे पर डांस करने के मामले में जांच की जाएगी। उधर, पूर्व में आगरा फोर्ट स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पर रील बनाती महिला को मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया था।
Comments are closed.