शाहजहांपुर: वर्षा व तेज हवा चलने से गुरुवार रात बिजली गुल हो गई। मदनापुर में हाईटेंशन लाइन पर तार गिरने से 15 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को दस घंटे तक परेशान रहना पड़ा। इसके बाद तार जलने की वजह से भी बिजली गुल रही।मदनापुर उपकेंद्र के फीडरों पर आये दिन फाल्ट हो रहे हैं। गुरुवार रात करीब 11 बजे क्षेत्र के राजनपुर गांव के पास तेज हवा चलने पर पेड़ तारों पर गिर गया।
वर्षा बंद होने के बाद भी रात में किसी ने ध्यान नहीं दिया। शुक्रवार सुबह नौ बजे के बाद पेड़ हटाकर सप्लाई को शुरू कराया गया।एक घंटे बाद मदनापुर में तार जलने से दो बार सप्लाई ठप हो गई। इसी तरह निगोही क्षेत्र में रात में करीब चार घंटे तक सप्लाई बाधित रही। शहर में ट्रिपिंग की वजह से उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ा।
Comments are closed.