चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए लोगो ने मंदिर में करवाया हवन पूजन

राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज़

रिपोर्ट

वाराणसी: चंद्रयान-3 का आज चंद्रमा पर लैंडिंग होना है उसकी सफल और लैंडिंग को लेकर जनपद में दुआओं का दौर शुरू हो गया है। इसी क्रम में बुधवार को रैदोपुर स्थित दुर्गा मंदिर में हवन पूजन किया गया।उत्तर प्रदेश अभिभावक महासंघ के सचिव गोविंद दुबे ने कहा कि आज देश चंद्रमा की सतह पर कदम रखने वाला है, जो हमारे लिए बहुत ही गौरव का क्षण है।

आज देश के वैज्ञानिकों ने वह कर दिखाया, जिसे बहुत से देश के वैज्ञानिक अब तक नहीं कर सके हैं। जो उनका सपना बना हुआ है। हम ईश्वर से कामना करते हैं कि इस बार चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग चंद्रमा पर हो। इसके लिए आज हमने प्रार्थना की है। इस मौके पर गोविंद दुबे, विवेक अग्रवाल, विट्टू राय, डी एन सिंह, पवन पांडेय, आलोक कुमार पाठक, अरूण चौरसिया आदि मौजूद रहे।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More