पंजाब: फिरोजपुर के गांव भावड़ा में मामूली बहस के बाद हुई फायरिंग में दो भाइयों की मौत हो गई। बहस मोबाइल को लेकर हुई थी। जिसके बाद आरोपियों ने गोली चला दी। गोली लगने से फरीदकोट के गांव आराईआ वाला के दो सगे भाई घायल हो गए।
जख्मी हालत में दोनों को फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। मृतक भाइयों की पहचान जगदीश सिंह (34) और कुलदीप सिंह (36) पुत्र सोहन सिंह के तौर पर हुई है। घटना शाम करीब सात बजे की बताई जा रही है।
Comments are closed.