सिक्किम में बादल फटने से बाढ़ आई,23 जवान लापता

राष्ट्रीय जजमेंट

सिक्किम में ल्होनक झील के ऊपर बादल फटने से बुधवार (4 अक्टूबर) को तीस्ता नदी में अचानक बाढ़ आ गई। पानी के बहाव में सेना के 23 जवान लापता हो गए। राज्य सरकार ने ताजा जानकारी बताते हुए कहा है कि अबतक 14 लोगों की मौत हो गई है और 100 से ज्यादा लोग लापता बताए गए साथ ही 26 लोग घायल हैं।बाढ़ की विभीषिका के बीच लोगों ने अपनी दर्दनाक कहानियां सुनाई हैं। 28 साल की मिष्टी हलदर ने बताया कि जब वो बुधवार की सुबह उठी तो उसने देखा, सिलीगुड़ी के पास माटीगाड़ा में तीस्ता नदी उसके बरामदे से कुछ ही दूरी पर बह रही थी। तीस्ता नदी मिष्टी के घर से लगभग 250 मीटर की दूरी पर है, लेकिन उसने देखा कि बाढ़ के कारण नदी के तेज बहाव में टेंट, बर्तन और जानवरों के शव बह रहे थे।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More