राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महिला स्वयं-सहायता समूहों और स्थानीय आदिवासी समूहों के सदस्यों के साथ संवाद किया

राष्ट्रीय जजमेंट

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को यहां महिला स्वयं-सहायता समूहों और स्थानीय आदिवासी समूहों के सदस्यों के साथ संवाद किया। राष्ट्रपति बुधवार से जम्मू कश्मीर की दो दिन की यात्रा पर हैं।उन्होंने यह भी कहा कि ढांचागत विकास और उन्नत स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ कश्मीर प्रगति, शांति और समृद्धि के नये युग में बढ़ रहा है। राष्ट्रपति ने आज शाम यहां राजभवन में उनके सम्मान में आयोजित समारोह में यह बात कही।मुर्मू ने यहां राजभवन में महिला स्वयं-सहायता समूहों और स्थानीय आदिवासी समूहों के सदस्यों के साथ भी बातचीत की। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति ने कुछ प्रतिनिधिमंडलों से भी मुलाकात की, जिनमें सिख समुदाय के सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल भी शामिल था।इससे पहले मुर्मू ने यहां कश्मीर विश्वविद्यालय के 20वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया। मुर्मू ने कहा कि उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि इस साल सितंबर तक रिकॉर्ड संख्या में करीब 1.7 करोड़ पर्यटक जम्मू कश्मीर की यात्रा कर चुके हैं।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More