दिल्ली की राजनीति में मची हलचल!

राष्ट्रीय जजमेंट

दिल्ली सरकार इस समय सवालों के घेरे में है। केजरीवाल सरकार के कई मंत्री करप्शन के आरोप में जेल के अंदर हैं। कुछ राजनीतिक लोगों का अनुमान है कि केजरीवाल भी जांच के दायरे में आ सकते हैं। आप पार्टी में मची राजनीतिक हलचल के बाद भाजपा भी आप पार्टी के खिलाफ बयानबाजी कर रही है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साधते हुए उसे देश में तेजी से बढ़ती हुई भ्रष्टाचार की फैक्टरी करार दिया। सचदेवा ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल का दावा कि आप तेजी से बढ़ती हुई पार्टी है, एक बड़ा मजाक है। सचदेवा ने कहा, मुख्यमंत्री को पूरा बयान देना चाहिए था कि आप तेजी से बढ़ती हुई भ्रष्टाचार की फैक्टरी है क्योंकि यह देश में अकेली ऐसी पार्टी बन गई है, जिसके दिल्ली के दो मंत्री और पंजाब का एक मंत्री घोटाले में शामिल होने की वजह से जेल में है।

 

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More