संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक, 6 आरोपियों में से अब तक 4 गिरफ्तार पांचवे की हुई पहचान

राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज 

 

नई दिल्ली: आज यानी कि 13 दिसंबर को संसद पर हमले की बरसी है। 22वीं वर्षगांठ पर एक बार फिर संसद की सुरक्षा में चूक हुई है। गुरुवार दोपहर लोकसभा सदन में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब सदन में मौजूद दर्शन दीर्घा से दो व्यक्ति कार्यवाही के दौरान सांसदों के बीच कूद गए। आरोपियों द्वारा कलर स्मॉग सदन के भीतर छोड़ा गया। सांसदों की सीट पर जाकर आरोपी द्वारा हंगामा किया। उस दौरान मौजूद सांसदों, सुरक्षा कर्मियों ने आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
वहीं सूत्रों की मानें तो आरोपी तीन माह से लगातार भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा से पास की मांग कर रहे थे। दो व्यक्तियों को सदन की कार्यवाही देखने का पास जारी किया गया था। संसद की अचूक सुरक्षा को चकमा देकर आरोपी लोकसभा की दर्शक दीर्घा से सदन में कूद गए। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी डी मनोरंजन दूसरे आरोपी सागर शर्मा को दोस्त के तौर पर सांसद के कार्यालय में ले गया था। उन्होंने नई संसद देखने के इच्छा जाहिर करते हुए सांसद से पास देने की गुजारिश की थी। इनके अलावा गिरफ्तार किए गए आरोपी नीलम और अनमोल शिंदे हैं।
संसद की सुरक्षा में चूक पर सदन में जोरदार हंगामा हुआ जिसके बाद कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया। सदन के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने इसे बहुत गंभीर मामला बताया। विपक्ष ने इस मामले में गृह मंत्री अमित शाह से स्पष्टीकरण मांगा है। विपक्षी नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति से मिलेगा।
लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि आज जो घटना हुई वह हम सब के लिए चिंता का विषय है और गंभीर भी है। उच्च स्तरीय जांच की जा रही है और उसके अनुसार कार्यवाही की जाएगी।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More