भारतीय कुश्ती महासंघ इन दोनों एक बार फिर से चर्चा में

राष्ट्रीय जजमेंट

भारतीय कुश्ती महासंघ इन दोनों एक बार फिर से चर्चा में आ गया है। भारतीय कुश्ती संघ में हाल ही में हुए चुनाव में संजय सिंह ने जीत हासिल कर अध्यक्ष पद हासिल किया था लेकिन उनकी जीत के बाद खेल मंत्रालय ने बड़ा फैसला लेते हुए संघ को निलंबित कर दिया है।

 

 

खेल मंत्रालय ने संजय सिंह द्वारा लिए गए सभी फसलों पर रोक लगा दी है। संजय सिंह के अध्यक्ष बनने के बाद पहलवानों ने भी इस फैसले पर नाराजगी जताई थी और कहा था कि संजय सिंह बृजभूषण शरण सिंह का करीबी है। ऐसे में संजय सिंह के महासंघ में होने से वहां कार्य और व्यवहार में कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

 

यहां तक की संजय सिंह की अध्यक्ष बनने के बाद साक्षी मलिक ने कहा था कि बृजभूषण शरण सिंह जैसा ही एक दूसरा व्यक्ति महासंघ का अध्यक्ष बना है। स्पेशलिटी के बाद साक्षी मलिक ने कुश्ती से संन्यास का ऐलान किया था वही बजरंग पूनिया ने भी प्रधानमंत्री आवास के सामने अपना पद्मश्री पुरस्कार वापस कर दिया था। कुश्ती संघ के अध्यक्ष को लेकर कई तरह की चर्चाएं जोरों पर चल रही थी आपको बताते हैं की कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह आखिर है कौन।

 

 

संजय सिंह बृजभूषण शरण सिंह के काफी करीबी माने जाते हैं। संजय सिंह एक बिजनेसमैन है। एक इंटरव्यू में संजय ने खुलासा किया था कि बृजभूषण और उनके परिवार के रिश्ते बेहद करीबी है और दोनों एक दूसरे को 30 सालों से जानते हैं। बता दे की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से भी संजय सिंह जुड़े हुए हैं। भारतीय कुश्ती महासंघ की एग्जीक्यूटिव काउंसिल के तौर पर भी वह सेवा दे चुके हैं। वर्ष 2019 में संजय सिंह को नेशनल फेडरेशन का जॉइंट सेक्रेटरी बनाया गया था।

 

 

जानकारी के मुताबिक संजय उत्तर प्रदेश की चंदौली जिले के अलीपुर थाना क्षेत्र के झांसी के रहने वाले हैं। मूल रूप से संजय का परिवार किसी और खेती से जुड़ा हुआ है। संजय सिंह रेसलिंग से बचपन से ही जुड़े रहे हैं। रेसलिंग की दुनिया में उन्हें बबलू के नाम से जाना जाता है। दरअसल संजय के पिता नंदलाल सिंह रेसलिंग की मैच करवाते थे जिस कारण संजय भी रेसलिंग से जुड़े। बता दे कि संजय सिंह राष्ट्रीय कुश्ती संघ के जॉइंट सेक्रेटरी और वाराणसी कुश्ती संघ के अध्यक्ष रह चुके हैं।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More