रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले दिल्ली में भाजपा की ‘मंदिर पुजारी उत्सव यात्रा’ की शुरुआत

नई दिल्ली: अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले दिल्ली भी राममय होती दिखाई दे रही है। भगवा झंडों के साथ बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दिल्ली प्रदेश द्वारा आयोजित ‘मंदिर पुजारी उत्सव यात्रा की बाइक रैली के रूप में शुरुआत की गई। यात्रा में मंदिरों के करीब 5000 साधु-संत शामिल हुए।

बाइक रैली की शुरुआत पंडित पंत मार्ग से शुरू होकर गोल डाकखाना, बाबा खड़क सिंह मार्ग, हनुमान मंदिर, मिंटो रोड, रामलीला मैदान, दिल्ली गेट, दरियागंज, लाल किला, आईएसबीटी कश्मीरी गेट, आउटर रिंग रोड, तीस हजारी, झंडेवालान मंदिर, बिड़ला मंदिर फिर मंदिर मार्ग से तालकटोरा रोड होते हुए पंत मार्ग पर ही वापस खत्म हुईं ।

इस रैली में केन्द्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, सासंद डा. हर्षवर्धन, मंदिर प्रकोष्ठ अध्यक्ष करनैल सिंह, और प्रदेश भाजपा पदाधिकारी योगेन्द्र चंदोलिया, सतीश गर्ग, लता गुप्ता, हरीश खुराना, प्रवीण शंकर कपूर, इम्प्रीत सिंह और विक्रम मित्तल आदि भी सम्मिलित हुए।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि साल 2024 भारत के लिए स्वर्णिम काल है और इसे आप रामराज की शुरुआत मान सकते हैं। यह ऐतिहासिक कार्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में संभव हो पाया है जिसके लिए हमने प्रतिक्षा भी किया है और इसकी प्रतीज्ञा भी भाजपा ने की थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के इस पावन कार्य के लिए यह देश अनंतकाल तक उनके यश को संजोकर रखेगा।

सचदेवा ने कहा कि यह सिर्फ बाइक रैली नहीं बल्कि यह सभी राम भक्तों का उत्साह है जो राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के दिन का इंतजार कर रहे हैं। राम लला सबके हैं और सभी को इस पवित्र कार्यक्रम का हिस्सा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि 14 वर्षों के बाद भगवान श्री राम बनवास समाप्त कर जब अयोध्या आए थे तो पूरी अयोध्या नगरी सजाई गई थी और इस बार तो पाँच सौ वर्षों के बाद राम लला अयोध्या में आ रहें हैं। इसलिए यह उत्सव भी दिवाली की तरह होगी।

केन्द्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि कहा कि पाँच सौ साल के इंतज़ार के बाद हम सनातनियों के जीवन यह शुभ दिन आया है। इस दिन के लिए हमारे पूर्वजों ने न जाने कितना अत्याचार और कितनी यातनाएं सही है। इसलिए रामलला के प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन को इस तरह से मनाना कि चिरकाल तक इसकी भव्यता इतिहास की शोभा बढ़ाते रहे।

सांसद डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि यह बाइक रैली राम भक्तों द्वारा प्राण प्रतिष्ठा के उत्सव को मनाने का एक तरीका है। सभी लोग अपने घरों व पास के मंदिरों को फूलों से सजायें, राम नाम का दीपक जलायें, रंगोली बनाये और इसे उत्सव के तौर पर मनाये। उन्होंने कहा कि दिल्ली व देश भर के लोगों के अंदर एक अलग उत्साह है क्योंकि भगवान श्री राम सभी मानवता के लिए आदर्श हैं।

दिल्ली प्रदेश मंदिर प्रकोष्ठ के संयोजक करनैल सिंह ने कहा कि 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा के पावन उत्सव कार्यक्रम का संदेश दिल्ली के घर घर तक पहुँचे और अधिक से अधिक लोग इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बने इस लक्ष्य को लेकर आज हमने हज़ारों की संख्या में बाईक रैली निकाला है। उन्होने कहा की पाँच सौ साल के बाद हम सनातनियों का इंतजार खत्म हुआ है।

 

 

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More