राष्ट्रीय जजमेंट
नयी दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के हौज खास इलाके में 14 वर्षीय लड़के को उसके तीन दोस्तों ने कथित तौर पर जूते चाटने और ‘‘अप्राकृतिक यौन संबंध’’ बनाने के लिए मजबूर किया। आरोपी लड़कों ने इस कृत्य को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किया और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना रविवार रात सामने आई, जब तीन किशोर आरोपियों में से एक ने पीड़ित की मां को वीडियो भेजा, जिसके बाद उन्होंने स्थानीय पुलिस से संपर्क किया।
पुलिस ने कहा कि वीडियो सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया गया है, जिसमें आरोपियों ने पीड़ित लड़के से चाकू की नोक पर पहले अपने जूते चटवाए और फिर उसे ‘‘अप्राकृतिक यौन कृत्य’’ करने के लिए मजबूर किया। एक अधिकारी ने कहा, ‘‘रविवार रात एक पीसीआर कॉल मिलने पर स्थानीय पुलिस उस स्थान पर पहुंची जहां कॉल करने वाली महिला ने कहा कि कुछ लड़कों ने उनके 14 वर्षीय बेटे के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया था और उनके मोबाइल फोन पर वीडियो क्लिप भेजा।’’ पुलिस लड़के को चिकित्सा जांच और फिर परामर्श के लिए लेकर गई।
Comments are closed.