नामधारी गुरुद्वारा में सदगुरु राम सिंह के 208वे प्रकाशपर्व पर सरकार द्वारा कॉइन जारी किए गए

नई दिल्ली: दिल्ली के रमेश नगर स्थित नामधारी गुरुद्वारा में सदगुरु राम सिंह के 208 में प्रकाशपर्व पर सरकार द्वारा कॉइन जारी किए गए। बसंत पंचमी का मेला भी मनाया गया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी द्वारा सदगुरु राम सिंह को समर्पित भारत सरकार द्वारा एक कॉइन जारी किए गए। जिसमें की ₹200 का एक मेमोरेंडम कॉइन है और ₹10 का रेगुलर मार्केट में चलने वाला कॉइन है। इस मौके पर सदगुरु उदय सिंह की हजूरी राजी बलवंत सिंह और उनके जट ने बसंत के रगों के गुरु ग्रंथ साहिब शब्द गायन किया और गण मान्य व्यक्तियों में मनजिंदर सिंह, सिरसा इंद्रप्रीत सिंह सारण, मनजीत सिंह दादूवाल पूर्व शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी प्रधान हरियाणा, हरमीत सिंह कालका गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी दिल्ली प्रधान वह और कई गाने मान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

इस मौके पर मीनाक्षी लेखी केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सदगुरु राम सिंह जी ने 1857 में ही स्त्री को बराबर का दर्जा दिया था। जो कि लोग आज स्त्री को बराबर का दर्जा देने की बात करते हैं।

सदगुरु उदय सिंह के उपदेशों में उन्होंने कहा कि सद्गुरु राम सिंह जी ने स्त्री का बिना दहेज विवाह की प्रथा चलाई और अंग्रेजों से विरोध करके उन्होंने 1857 में कुख मूवमेंट चलाया। जिसको की इतिहास के पन्नों में आज भी याद किया जाता है। उन्होंने मोदी सरकार का धन्यवाद किया कि उन्होंने सद्गुरु की याद में यादगार सिक्कों का विमोचन किया।

 

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More