राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के महाराष्ट्र आते ही कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पूर्व मंत्री पद्माकर वलवी ने कांग्रेस छोड़ बीजेपी का दामन थामा, क्या इसके बाद कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगेगा? ऐसी चर्चाएं तब शुरू हो गई हैं जब संजय निरुपम ने अशोक चव्हाण से मुलाकात की है। उद्धव ठाकरे द्वारा अमोल कीर्तिकर को मुंबई उत्तर-पश्चिम लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार घोषित करने के बाद संजय निरुपम नाराज हैं। संजय निरुपम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी नाराजगी जाहिर की है। लेकिन अब खबर है कि संजय निरुपम ने अपने पुराने सहयोगी और बीजेपी सांसद अशोक चव्हाण से मुलाकात की है। इस दौरे से राजनीतिक गलियारों में चर्चा छिड़ गई है।
Comments are closed.