Noida में व्यक्ति ने की महिला मित्र की हत्या,आत्महत्या का प्रयास किया

राष्ट्रीय जजमेंट

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा में 22 वर्षीय एक महिला की उसके प्रेमी ने कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी और बाद में ब्लेड से अपना गला काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 42 वर्षीय व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है और पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। फिलहाल वह इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती है।

अतिरिक्त उपायुक्त (सेंट्रल नोएडा) हृरदेश कठेरिया ने बताया कि सेक्टर 63 पुलिस थाने को स्थानीय निवासियों ने बुधवार रात लगभग 10 बजे छिजारसी गांव में हुई इस घटना के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जब पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची तो उन्होंने दोनों को घायल अवस्था में पाया और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि चिकित्सकोंने महिला को मृत घोषित कर दिया जबकि पुरुष का इलाज किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More