भाजपा के गिरिराज सिंह ने बिहार के बेगूसराय से नामांकन पत्र दाखिल किया

राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को बिहार की बेगूसराय लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। बेगूसराय लोकसभा सीट से फिर से चुनाव लड़ रहे गिरिराज ने अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद पत्रकारों से बात करते जोर देकर कहा कि भारत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विश्व गुरु बनने की राह पर है, जिसे टुकड़े-टुकड़े गैंग पचा नहीं पा रहा है।

सिंह ने कहा, मैं मोदी के सबका साथ, सबका विकास नारे में विश्वास करता हूं। राजग को इस बार 400 से अधिक सीट मिलेंगी। मुझे उन लोगों के वोट नहीं चाहिए, जिन्हें हमारे राष्ट्रवाद से परेशानी है। सिंह के मुख्य प्रतिद्वंद्वी भाकपा के अवधेश राय ने एक दिन पहले ही अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था।

भाजपा नेता ने 2019 में जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार को चार लाख से अधिक मतों के अंतर से हराया था। कुमार ने भाकपा के टिकट पर पिछला लोकसभा चुनाव लड़ा था। वह इस बार कांग्रेस के टिकट पर राष्ट्रीय राजधानी की उत्तर पूर्वी दिल्ली संसदीय सीट से मैदान में हैं। गिरीराज आरोप लगाया, भाकपा टुकड़े-टुकड़े गिरोह से संबंधित है, जिसे भारत के बढ़ते वैश्विक कद और इसकी परमाणु क्षमताओं से समस्या है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More