LG VK Saxena की चली कैंची, DCW में नियमों के खिलाफ हुई थी नियुक्ति, अब की छुट्टी

राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज़

दिल्ली महिला आयोग पर उपराज्यपाल जी के सक्सेना ने बड़ा एक्शन लिया है। दिल्ली महिला आयोग के कर्मचारी की नियुक्ति नियमों के विरुद्ध की गई थी जिस पर अब एलजी वीके सक्सेना ने बड़ा एक्शन लिया है।
नियमों के खिलाफ हुई नियुक्ति के मामले पर उपराज्यपाल जी की सक्सेना ने अभी बड़ी कार्रवाई की है और दिल्ली महिला आयोग से 223 कर्मचारियों को नौकरी से निकला है। उप राज्यपाल ने संबंध में आदेश भी जारी कर दिए हैं। उपराज्यपाल के आदेश के बाद महिला आयोग से 223 कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से हटाया गया है।

बता दे कि यह सभी कर्मचारी वह है जिनकी नियुक्ति पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल द्वारा की गई थी। यह भी आरोप लगाया गया है कि इन सभी कर्मचारियों की नियुक्ति नियमों की अवहेलना कर की गई थी। स्वाति मालीवाल ने ही इन सभी कर्मचारियों की नियुक्ति के अनुमति दी थी।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More