सिक्किम में तेंदुए के हमले में महिला घायल

राष्ट्रीय जजमेंट

सिक्किम के नामची जिले में रविवार को तेंदुए के हमले में एक महिला घायल हो गई। वन अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि रविवार को महिला जंगल में पशुओं के लिए चारा इकट्ठा कर रही थी, तभी तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया।मदद के लिए महिला की चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर उसे बचाया, जबकि तेंदुआ भाग गया। उन्होंने बताया कि महिला को इलाज के लिए गंगटोक के एसटीएनएम अस्पताल ले जाया गया। वन अधिकारियों ने स्थानीय निवासियों से वन क्षेत्र में जाते समय सावधानी बरतने का आग्रह किया है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More