सिक्किम सरकार ने पर्यटकों से 50 रुपये प्रवेश शुल्क लेना शुरू किया

राष्ट्रीय जजमेंट

सिक्किम सरकार ने राज्य में आने वाले पर्यटकों से प्रवेश शुल्क के रूप में 50 रुपये लेना शुरू कर दिया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सिक्किम पर्यटक व्यापार पंजीकरण नियम 2025 के तहत प्रवेश शुल्क लेना इस महीने से लागू हो गया है।अधिकारियों ने बताया कि यह शुल्क होटलों में ‘चेक-इन’ के दौरान वसूला जा रहा है और इसे राज्य भर में पर्यटन अवसंरचना और सेवाओं में सुधार के लिए पर्यटन स्थिरता विकास (टीएसडी) कोष में जमा किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों को छोड़कर सभी पर्यटकों से 30 दिनों तक ठहरने के लिए यह शुल्क लिया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि अगर कोई पर्यटक एक महीने बाद फिर से आता है, तो उससे भी यह शुल्क लिया जाएगा।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More