मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने होली के अवसर पर शांति बहाली का आह्वान किया

राष्ट्रीय जजमेंट

मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने होली के त्योहार के अवसर पर राज्य में शांति बहाली के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि राज्य में पांच दिनों तक मनाई जाने वाली होली मणिपुर में मौजूदा स्थिति के कारण सादगी से मनाई जा रही है।पिछले महीने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद अपने पहले वीडियो संदेश में सिंह ने कहा, ‘‘मैं होली के अवसर पर सभी लोगों को शुभकामनाएं देता हूं। पारंपरिक और ऐतिहासिक रूप से मणिपुर का होली से गहरा जुड़ाव रहा है।’’
मई 2023 में मणिपुर में मेइती और कुकी समुदायों के बीच जातीय हिंसा भड़क गई थी जिसमें कम से कम 250 लोग मारे जा चुके हैं और हज़ारों लोग बेघर हो गए हैं। सिंह ने कहा, ‘‘पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी राज्य की मौजूदा स्थिति के कारण त्योहार को सादगी से मनाया गया है। मेरा विश्वास और प्रार्थना है कि राज्य में जल्द शांति बहाल हो और लोग राज्य में एक बार फिर पहले जैसा जीवन जी सकें।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More