शराब के नशे में नौशाद ने कुत्ते से मिटाई हवस, अब पहुंचा सलाखों के पीछे

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इंसानियत को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। दिल्ली के शाहदरा जिले के गांधी नगर थाना क्षेत्र में कुत्ते से कुकर्म करने का मामला सामने आया है। यहां नशे की हालत में व्यक्ति ने कुत्ते से रेप किया। दिल्ली ने अब उसे गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 7 अप्रैल को हुई थी। आरोपी की पहचान 36 वर्षीय नौशाद के रूप में हुई है, जो गांधी नगर के गांधी मोहल्ला का निवासी है और पेशे से पानी सप्लाई करने का काम करता है। नौशाद ने अपने अपराध स्वीकार कर लिया है।

जानकारी मुताबिक पुलिस ने बताया कि इसकी शिकायत रेणु नामक एक पशु कल्याण संगठन की सदस्य द्वारा की गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी नगर के कैलाश नगर में नाले के पास एक व्यक्ति ने आवारा कुत्ते के साथ कुकर्म किया है। यह घटना सात अप्रैल की रात करीब 10 बजे हुई। शिकायत मिलने के बाद गांधी नगर थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 325 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान मूल रूप से सुपौल, बिहार के निवासी नौशाद के रूप में की है, जो गांधी नगर के गांधी मोहल्ला का निवासी है और पेशे से पानी सप्लाई करने का काम करता है।

पूछताछ के दौरान नौशाद ने अपने अपराध को स्वीकार किया और बताया कि वह नशे की हालत में था जब उसने यह अमानवीय कृत्य किया। फिलहाल, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अन्य संभावित सीसीटीवी फुटेज, गवाहों और पशु की स्थिति की जांच कर रही है ताकि इस तरह की घटनाओं को दोहरने से रोका जा सके। पशु कल्याण संगठनों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए मांग की है कि आरोपी को सख्त से सख्त सजा दी जाए ताकि समाज में ऐसे जघन्य अपराधों के खिलाफ एक कड़ा संदेश जाए।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More