राहुल गांधी के बयान पर सियासत, संबित पात्रा बोले- जिस थाली में खाते हैं, उसी में…

राष्ट्रीय जजमेंट

भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर बोस्टन में एक बैठक के दौरान चुनाव आयोग पर की गई टिप्पणी को लेकर तीखा हमला बोला। भाजपा प्रवक्ता और सांसद संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी जी का यही निराशा है कि आज वो विदेशी भूमि पर जाकर भारत और भारत के महान लोकतंत्र को अपमानित कर रहे हैं और बदनाम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल जी अमेरिका में जाकर इलेक्शन कमीशन को छेड़छाड़ की गई बताते हैं। वो कहते हैं कि महाराष्ट्र के चुनाव में जो मतदान हुआ, वो एक प्रकार से फर्जीवाड़ा था। महाराष्ट्र में भाजपा और उनके सहयोगियों को नहीं जितना था। लेकिन मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि उसी समय झारखंड में भी चुनाव था, क्या आपने और हेमंत सोरेन ने इलेक्शन कमीशन से समझौता किया था?पात्रा ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा पार्टी ने 240 सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस को केवल 99 सीटें मिलीं। फिर भी, उन्होंने जश्न मनाया और दावा किया कि यह भाजपा की हार है। तो क्या चुनाव आयोग ने कांग्रेस से समझौता किया? अयोध्या चुनाव में भी उन्होंने आपकी जीत का जश्न मनाया। यह कैसे संभव हुआ? उन्होंने कहा कि यह इसलिए संभव हुआ क्योंकि भारत में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव होते हैं। विदेश में भारत का अपमान करने वाले राहुल गांधी को याद रखना चाहिए कि वे ₹50,000 की जमानत पर बाहर हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि जिस थाली में खाते हैं, उसी में राहुल गांधी छेद करते हैं।
उन्होंने कहा कि आज सुबह से हम मीडिया में देख रहे हैं, तो मुख्यतः 2 खबरें सुर्खियों में हैं। पहली खबर है कि राहुल गांधी विदेशी भूमि पर जाकर वही कर रहे हैं, जो वो कई दशकों से करते आ रहे हैं, भारत की बेइज्जती और भारत का अपमान। अमेरिका में राहुल गांधी ने भारत का अपमान किया है। दूसरी खबर है कि आज से कांग्रेस के सभी बड़े नेता चोर मचाए शोर की तर्ज पर देश के भिन्न-भिन्न भागों में जाकर मां-बेटे को बचाने के लिए प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। ED ने सोनिया जी और राहुल जी को अपनी चार्जशीट में नामांकित किया है, उन दोनों के खिलाफ कोर्ट में जो कार्रवाई हो रही है, ऐसे में पूरे देश में एक अशांत माहौल बनाने का प्रयास कांग्रेस कर रही है।उन्होंने कहा कि मैं राहुल जी से और देशवासियों से कहना चाहता हूं कि जो व्यक्ति और उनकी माताश्री 50 हजार के मुचलके पर जमानत पर बाहर हो, वो विदेशी धरती पर जाकर हिंदुस्तान को अपमानित कर रहा है। लेकिन, अगर उन्हें लगता है कि लोग उनपर विश्वास करेंगे, तो ये उनका भ्रम है। देश की चुनावी प्रक्रिया पर राहुल गांधी की आलोचनाओं का जवाब देते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता प्रदीप भंडारी ने कहा कि लोकतंत्र विरोधी, भारत विरोधी राहुल गांधी जो भारतीय मतदाताओं का विश्वास नहीं जीत सके, वे विदेशी धरती पर भारतीय लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर सवाल उठाने लगे हैं। राहुल हमेशा विदेशी धरती पर भारत को बदनाम क्यों करते हैं? जॉर्ज सोरोस का एजेंट जो भारतीय राज्य से लड़ रहा है – यही आज राहुल गांधी का इरादा है!

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More