उत्तराखंड : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के बयान का चौतरफा विरोध, कांग्रेसियों ने जगह-जगह फूंके पुतले

हल्द्वानी/लालकुआं/ किच्छा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत द्वारा मंगलवार को अपने कुमाऊ दौरे के दौरान भीमताल विधानसभा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के खिलाफ की गई अमर्यादित टिप्पणी का पूरे उत्तराखंड में कांग्रेसी विरोध कर रहे हैं और जगह-जगह विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन किया जा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं व नेताओं की मांग है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत सार्वजनिक मंच से माफी मांगे नहीं तो यह आंदोलन और उग्र होगा।

हल्द्वानी- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत द्वारा नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के ऊपर की गई अमर्यादित टिप्पणी के बाद पूरे प्रदेश में कांग्रेसी आक्रोशित हैं। हल्द्वानी में भी महानगर कांग्रेस द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का पुतला दहन करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रधानमंत्री से तत्काल संज्ञान लेते हुए प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के ऊपर कार्रवाई की मांग की गई। साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बंशीधर भगत द्वारा महिलाओं के ऊपर इस तरह की गई टिप्पणी के खिलाफ सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कहा कि पूरे प्रदेश भर में भाजपा अध्यक्ष बंशीधर भगत के कार्यक्रमों का विरोध के साथ ही व्यापक आंदोलन किया जाएगा। जिस तरह बड़े बुजुर्ग हमारे समाज में सम्मानित होते हैं, उसी मर्यादा को तार-तार करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने अमर्यादित टिप्पणी की है जिसको देखते हुए उन्हें तत्काल इस्तीफा देना चाहिए।

लालकुआं- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के द्वारा उत्तराखंड की सबसे वरिष्ठ नेता, नेता प्रतिपक्ष इन्दिरा हृदयेश के प्रति जो अमर्यादित और अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया उसके विरोध में आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद कलौनी के नेतृत्व में आज शहीद स्मारक में बंशीधर भगत का पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल तथा वरिष्ठ कांग्रेसी हरेन्द्र बोरा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा इस तरह का भाषा का प्रयोग करना निंदनीय है और यह देश की महिलाओं का अपमान है।

आज पूरा समाज शर्मसार है। इसके लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को माफी मांगनी चाहिए। ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद कलौनी ने व प्रदेश उपाध्यक्ष बीना जोशी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश प्रदेश की वरिष्ठतम महिला हैं उनके द्वारा उत्तराखंड में जो तमाम विकास कार्य किए गए वह किसी से छुपे नहीं हैं उनके प्रति इस तरह की भाषा का प्रयोग करना समस्त नारी शक्ति का अपमान है। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से बंशीधर भगत को तुरंत प्रदेश अध्यक्ष पद से बर्खास्त करने की मांग की है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरेन्द्र सिंह बोरा, ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद कलौनी, बीना जोशी, सरदार गुरदीप सिंह, रामबाबू मिश्रा, कमल सिंह दानू, बलवंत सिंह दानू, केदार सिंह दानू, कविराज धामी,भगवान सिंह धामी, मन्नू तुलेड़ा, मीना कपिल, विमला जोशी, अर्जुन नाथ, पप्पू नाथ, राजा धामी, ललित मेहता, हर्ष बिष्ट, गोविंद सिंह दानू, गुरदयाल सिंह मेहरा, शेखर जोशी, राजकुमार, राज बिष्ट, टाकुली, कमल जीना, संजय राजपाल, भगवान सिंह मेहरा, रोहित मेलकानी सहित कई अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

किच्छा- प्रदेश कांग्रेस महामंत्री हरीश पनेरु एवं ब्लॉक अध्यक्ष रमेश तिवारी के नेतृत्व में रामेश्वरपुर मोड़ लालपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का पुतला दहन किया गया इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री हरीश नेहरू ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महिलाओं के ऊपर इस तरह से अपमानजनक टिप्पणी करना बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण एवं अपमानजनक है भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अपना मानसिक संतुलन हो चुके हैं इसलिए भारतीय जनता पार्टी को चाहिए कि उन्हें तत्काल उनके पद से हटाया जाए क्योंकि देवभूमि में महिलाओं के अपमान के लिए कोई भी स्थान नहीं है।

इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष गुड्डू तिवारी एवं अल्पसंख्यक अध्यक्ष परवेज अहमद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का असली चरित्र सामने आ गया है क्योंकि एक तरफ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ महिलाओं का सम्मान करो नारा देने वाले भारतीय जनता पार्टी का असली चरित्र भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के बयान से प्रदर्शित करता है कि वह किस मानसिकता की सोच रखते हैं इसलिए बंशीधर भगत को तत्काल प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाया जाना चाहिए।

इस अवसर पर विनोद ठुकराल व नरेंद्र ग्रोवर ने कहा कि कांग्रेस जन प्रदेश अध्यक्ष के अमर्यादित बयान को जनता के सामने ले जाकर इनको बेनकाब करने का काम करेंगे।
इस मौके पर गुरदास कालरा, अनवर हुसैन अंसारी, नरेंद्र सिंह कमरा, श्रीराम शर्मा, अजीत सचदेवा, अजय खुराना, विनोद ठुकराल, फरहान मलिक, मोहित कश्यप, हरीश तिवारी, देवेंद्र सिंह बोरा, राहुल बेस्ट, नरेंद्र ग्रोवर, नित्यानंद पालीवाल, नरेंद्र नगरकोटी, हरीश तिवारी, देवेंद्र कुमार सहित तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की करतूतों की निंदा करते हुए लोगों के बीच ऐसे नेताओं के खिलाफ जन जागरण अभियान चलाने का संकल्प लिया।

ऐजाज हुसैन
ब्यूरो चीफ उत्तराखंड

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More