यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर करने वालों के मोबाइल में हाईवे साथी एप्प हुआ अनिवार्य अन्यथा नहीं कर सकेंगे सफर

आर जे न्यूज़-

देशभर में नेशनल हाईवे पर चार पहिया वाहनों के लिए 15 फरवरी से फास्टैग अनिवार्य कर दिया गया है। इसके साथ ही यमुना एक्सप्रेसवे में सफर करने वालों के लिए भी 15 फरवरी से एक नियम अनिवार्य कर दिया गया है। अगर आप यमुना एक्सप्रेसवे पर यात्रा कर रहे हैं तो अपने स्मार्टफोन में हाईवे साथी एप का होना अनिवार्य है।

यमुना एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल करने वाले मुसाफिरों को ग्रेटर नोएडा और आगरा के बीच कहीं भी आने-जाने के लिए हाईवे साथी एप को अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करना होगा। रूट में जाने के लिए दोनों तरफ बनाए गए जीरो पॉइन्ट पर जांच के बाद ही एक्सप्रेसवे में यात्रियों को प्रवेश की इजाजत तभी मिलेगी। हाईवे साथी एक मोबाइल एप्लिकेशन है जो 15 फरवरी से प्रभावी हो गया है।

इस एप को ओवर स्पीड, ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए अनिवार्य किया गया है। एक्सप्रेसवे में ऐसी ही कई घटनाओं की खबरें मिलती रही हैं। हाइवे साथी एप न जरिए न सिर्फ ऐसी गतिविधि पर निगाह रखी जा सकेगी, बल्कि यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले यात्रियों को ट्रैफिक की जानकारी, बंद रास्ते, दुर्घटनाओं, सार्वजनिक सुविधाओं के बारे में भी जानकारी मिलेगी।

इतना ही नहीं किसी आपात स्थिति के वक्त वे इस एप के जरिए मदद के लिए एसओएस अलर्ट भी भेज सकेंगे। यमुना एक्सप्रेसवे पर सबसे ज्यादा हादसे तेज रफ्तार और कोहरे के कारण होते हैं। किसी दुर्घटना के बाद समय रहते मदद नहीं मिलने की वजह से मुसाफिरों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ता है।

ऐसी आपातस्थिति में हाईवे साथी एप काफी मददगार साबित हो सकता है। यमुना एक्सप्रेसवे में दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए हाईवे साथी एप को डिजाइन किया गया है। आप जैसे ही एक्सप्रेसवे में एंट्री करेंगे, वैसे ही आपके मोबाइल में डाउनलोड हाईवे साथी एप एक्टिव हो जाएगा और आपका मोबाइल यमुना एक्सप्रेसवे के सर्वर से जुड़ जाएगा।

एप के जरिए वाहन की हर गतिविधि की जानकारी एक्सप्रेसवे के सर्वर को मिलती रहेगी। गाड़ी का नंबर, ड्राइवर का मोबाइल नंबर कंट्रोल रूम में दर्ज होगा। ऐसे में किसी भी तरह की आपात स्थिति में एक्सप्रेसवे की रेस्क्यू टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंच कर मुसाफिरों तक जरूरी मदद पहुंचा सकेंगे।

1: गूगल प्लेस्टोर या एप स्टोर पर जाएं

2: हाईवे साथी एप सर्च करें

3: इंस्टाल पर क्लिक करें और शर्तों से सहमति जताएं |

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More